राइट शेयर क्या होते हैं? (What is Right Share)
Right share वो शेयर होते हैं जो कंपनी अपने प्रेजेंट शेयरहोल्डर को जारी करती है। राइट शेयर मौजूदा प्रेजेंट शेयरहोल्डर के स्वामित्व के अधिकारों की रक्षा हेतु जारी किए जाते हैं।
बोनस शेयर क्या होते हैं? (What is Bonus Share)
कई बार ऐसा होता है की कंपनी अपने शेयर होल्डर्स को डिविडेंड के बदले शेयर जारी करती है। इस प्रकार जारी किये गए शेयर्स को बोनस शेयर कहा जाता है।
स्वेट इक्विटी शेयर क्या होते हैं? (What is Sweat Share)
जब कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों और डायरेक्टर्स को उनके काम के लिए पुरस्कृत करने हेतु शेयर जारी किए जाते हैं तो इन्हें स्वेट इक्विटी शेयर कहा जाता हैं।

No comments:
Post a Comment