Types of share

 


राइट शेयर क्या होते हैं? (What is Right Share)

Right share वो शेयर होते हैं जो कंपनी अपने प्रेजेंट शेयरहोल्डर को जारी करती है। राइट शेयर मौजूदा प्रेजेंट शेयरहोल्डर के स्वामित्व के अधिकारों की रक्षा हेतु जारी किए जाते हैं।


बोनस शेयर क्या होते हैं? (What is Bonus Share)

कई बार ऐसा होता है की कंपनी अपने शेयर होल्डर्स को डिविडेंड के बदले शेयर जारी करती है। इस प्रकार जारी किये गए शेयर्स को बोनस शेयर कहा जाता है।

स्वेट इक्विटी शेयर क्या होते हैं? (What is Sweat Share)

जब कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों और डायरेक्टर्स को उनके काम के लिए पुरस्कृत करने हेतु शेयर जारी किए जाते हैं तो इन्हें स्वेट इक्विटी शेयर कहा जाता हैं।

प्लेज शेयर क्या हैं (What is Pledge Shares)

 




प्लेज शेयर क्या हैं (What is Pledge Shares)

प्लेज शेयर एक ऐसा शेयर होता है जो कंपनी के प्रमोटर प्लेज करते है। शेयर प्लेज करके लोन कलेक्ट किया जाता है.

कंपनी की वर्किंग कैपिटल रेक्विरमेंट को पूरा करके लिए अपने शेयर प्लेज रखते हैं। जिन कंपनियों में प्लेजिंग लगातार बढ़ रही है वे कंपनियां निवेश के लिए अच्छी नहीं मानी जाती हैं।

शेयर के प्रकार (Types of Shares)


 

शेयर के प्रकार (Types of Shares)



शेयर मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं  

1. इक्विटी शेयर  :- इक्विटी शेयर को ऑर्डिनरी शेयर  के नाम से भी जाना जाता है कंपनी साधारणतया इक्विटी शेयर जारी करती है यह शेयर स्टॉक मार्केट में ट्रेड के रूप में सक्रिय होता है

इक्विटी शेयर होल्डर को कंपनी के मीटिंग में वोट देने का अधिकार होता है इसके साथ इक्विटी शेयर होल्डर को डिविडेंड प्राप्त करने की का अधिकार रहता है। इक्विटी शेयर होल्डर को डिविडेंड, प्रेफरेंस शेयर होल्डर को डिविडेंड डिसटीब्यूट करने के बाद प्राप्त होता है

2. प्रेफरेंस शेयर (Preference Share)

प्रेफरेंस शेयर होल्डर इन शेयर होल्डर को इक्विटी शेयर शेयरधारकों से अपेक्षाकृत प्राथमिकता दी जाती है प्रेफरेंस शेरहोल्डर को मीटिंग में भाग लेने का अधिकार नहीं होता है.

प्रेफरेंस शेयर धारकों को डिविडेंड देने में प्राथमिकता दी जाती है। परन्तु इनको मिलने वाला लाभांश निश्चित रहता हैं। जब भी कंपनी बंद होती है तो प्रेफरेंस शेयर होल्डर्स को सबसे पहले भुगतान किया जाता है।

प्रेफरेंस शेयर को तीन भागों में बांटा जा सकता हैं –

(i) Cumulative Preference Share

इस प्रकार के शेयर होल्डर्स को कंपनी के नुकसान की स्थिति में डिविडेंड का भुगतान नहीं होने पर डिविडेंड का एरियर प्राप्त करने का अधिकार होता हैं।

(ii) Non-cumulative Preference Share

इस प्रकार के शेयर होल्डर्स को बस कंपनी के लाभ कमाने की स्थिति में ही डिविडेंड प्राप्त करने के का अधिकार होता हैं। इन्हें कोई भी arrear का अधिकार नहीं होता।

(iii) Convertible Preference Share

इस प्रकार के शेयर होल्डर्स के पास अधिकार होता है कि वे अपने परफेरेंस शेयर्स को इक्विटी शेयर में कन्वर्ट करा सकते हैं।

कंपनियां शेयर क्यों जारी करती हैं? Why do companies issue shares?



 कंपनियां शेयर क्यों जारी करती हैं?

आपके मन में सवाल आता सकता है कि कोई भी  कंपनी शेयर जनता को क्यों जारी करती है। किसी भी  कंपनी  के शेयर उनके फाउंडर के पास रहते हैं। जब यह कंपनियां लगातार ग्रो करती हैं तो इनको अधिक पूंजी की आवश्यकता होती है।

इनके पास अतिरिक्त पूंजी जुटाने के दो विकल्प होते हैं पहला ऋण और दूसरा पब्लिक। कंपनिया अतिरिक्त पूंजी प्राप्त करने के लिए अपने शेयर जनता को बेचने के लिए निकालती हैं। इसके लिए कंपनी अपना IPO (Initial Public Offer) लेकर आती हैं। आईपीओ के बाद कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध (listed) हो जाते हैं जहां इनकी खरीद-बिक्री चालू हो जाती हैं।

इस प्रकार स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने के कारण कंपनी की ब्रांड वैल्यू में इजाफ़ा होता है और साथ ही पूंजी भी प्राप्त हो जाती हैं।

शेयर के फ़ायदे – Benefits of Shares

अगर आपके पास किसी कंपनी के शेयर है तो आपको शेयर होल्ड करने के कई लाभ प्राप्त होते हैं।

1. लाभांश (Dividend)

अगर किसी कंपनी के शेयर आपके पास है और कंपनी अच्छा मुनाफा कमा रही है तो कंपनी आपको डिविडेंड का भुगतान कर सकती हैं। 

2. शेयर वैल्यू ग्रोथ (Share value growth)

यदि आपके द्वारा खरीदे गए शेयर के मूल्य में इजाफा होता है तो आप इसे बेचकर लाभ कमा सकते हैं। 

3. राइट शेयर और बोनस शेयर 

कभी-कभी कंपनी द्वारा बोनस शेयर्स और राइट इश्यू लाने पर आपका शेयर्स की संख्या में इजाफ़ा होता हैं।

शेयर क्या होता है | What is Share

 





शेयर का मतलब होता है “हिस्सा” यानी की किसी कंपनी के स्वामित्व का एक हिस्सा जो की एक शेयर (one share) होता हैं। एक शेयर कंपनी की पूंजी का सबसे छोटा हिस्सा होता हैं।


“किसी कंपनी की कुल पूंजी को कई सामान हिस्सों में बांट देने पर जो पूंजी का सबसे छोटा हिस्सा बनता है उस हिस्से को शेयर कहा जाता है।”

शेयर को सही तरीके से समझने के लिए एक उदाहरण देखते हैं –

मान लीजिए PK Limited Company की कुल पूंजी ₹2,0000 हैं। कंपनी अपनी कुल पूंजी को 2000 समान भागों में बांट देती है। इस प्रकार कंपनी के प्रत्येक भाग की वैल्यू ₹10 (20000÷2000) हुई। ये ₹10 का भाग ही PK Limited का सबसे छोटा भाग है। पूंजी का ये सबसे छोटा भाग ही शेयर कहा जाता हैं।

चक्रवृद्धि ब्याज

 



जब समय-समय पर अभी तक संचित हुए ब्याज को मूलधन में मिलाकर इस मिश्रधन पर ब्याज की गणना की जाती है तो इसे चक्रवृद्धि ब्याज (compound interest) कहते हैं। जिस अवधि के बाद ब्याज की गणना करके उसे मूलधन में जोड़ा जाता है, उसे चक्रवृद्धि अवधि (compounding period) कहते हैं।


चक्रवृद्धि ब्याज की गणना के लिये निम्नलिखित सूत्र प्रयुक्त होता है:

जहाँ,

  • P = मूलधन (प्रारम्भ में लिया/दिया/जमा किया गया धन)
  • r = ब्याज की वार्षिक दर (दस प्रतिशत ब्याज दर के लिये r=०.१०)
  • n = एक वर्ष में कुल ब्याज-चक्रों की संख्या
  • t = कुल समय (वर्ष में)
  • A = t समय बाद मिश्रधन

उदाहरण : रू 1,500.00 किसी बैंक में जमा किया गया। ब्याज की वार्षिक दर 4.3% है और ब्याज हर तीसरे महीने जोड़ा जाता है। छः वर्ष बाद कुल कितनी राशि हो जायेगी?

उपरोक्त सूत्र का प्रयोग करने के लिये, P = 1500, r = 4.3/100 = 0.043, n = 4, एवं t = 6:

साधारण ब्याज की परिभाषा: साधारण ब्याज के लाभ कौन, सूत्र और उदाहरण के साथ



साधारण ब्याज क्या है?

साधारण ब्याज एक ब्याज शुल्क है जो उधारकर्ता ऋण के लिए उधारदाताओं को भुगतान करते हैं। इसकी गणना केवल मूलधन का उपयोग करके की जाती है और इसमें चक्रवृद्धि ब्याज शामिल नहीं होता है। साधारण ब्याज का संबंध केवल कुछ ऋणों से ही नहीं है। यह भी एक प्रकार का ब्याज है जो बैंक ग्राहकों को उनके बचत खातों पर देते हैं।

साधारण ब्याज निर्धारित करने का सूत्र एक आसान है। बस ऋण की मूल राशि को ब्याज दर से अवधि से गुणा करें।

इस प्रकार का ब्याज आमतौर पर ऑटोमोबाइल ऋण या अल्पकालिक ऋण पर लागू होता है, हालांकि कुछ बंधक इस गणना पद्धति का उपयोग करते हैं।

साधारण ब्याज को समझना

ब्याज पैसे उधार लेने की लागत है। आमतौर पर प्रतिशत के रूप में व्यक्त किया जाता है, यह शुल्क या शुल्क के बराबर होता है जो उधारकर्ता वित्तपोषित राशि के लिए ऋणदाता को भुगतान करता है।

साधारण ब्याज उधार लेने के लिए आपके द्वारा भुगतान किए जाने वाले शुल्क को देखने का एक आसान तरीका है। ब्याज दर की गणना मूल राशि के विरुद्ध की जाती है और वह राशि कभी नहीं बदलती। न तो चक्रवृद्धि ब्याज और न ही बढ़ती कुल शेष राशि के विरुद्ध ब्याज दर की गणना शामिल है।

इसका अर्थ है कि यदि ऋण की अवधि एक वर्ष से अधिक है, तो आपको चक्रवृद्धि ब्याज ऋण की तुलना में साधारण ब्याज वाले ऋण पर हमेशा कम ब्याज का भुगतान करना होगा।

कई ऋण लेनदेन में साधारण ब्याज की तुलना में ब्याज की अधिक जटिल गणना शामिल होती है।

एक साधारण ब्याज ऋण के लाभ :-

1. ब्याज न तो चक्रवृद्धि होता है और न ही मूल राशि में जोड़ा जाता है 

2. अधिक उधारी लागत परिणाम। आप कभी भी ब्याज पर ब्याज नहीं देते।

3. कर्जदार पैसे बचा सकते हैं।

4. कर्ज चुकाना आसान हो सकता है।

5. साधारण ब्याज की गणना सरल और सीधी है।


साधारण ब्याज सूत्र

साधारण ब्याज का सूत्र  है:

साधारण ब्याज = PxRxN 

कहाँ:

P = प्रिंसिपल

R = ब्याज दर

N= ऋण की अवधि, वर्षों में


साधारण ब्याज का उदाहरण


उदाहरण के लिए, मान लें कि एक X व्यक्ति एक वर्ष के लिए भुगतान करने के लिए एक साधारण ब्याज ऋण प्राप्त करता है। ऋण राशि INR10,000 है। ऋण पर वार्षिक ब्याज दर 6% है। ऋण की अवधि तीन वर्ष है।

उपरोक्त साधारण ब्याज सूत्र का उपयोग करते हुए, X व्यक्ति के ऋण पर साधारण ब्याज की राशि है:

साधारण ब्याज = (पी एक्स आर एक्स एन )10000x.06x3 =1800

Types of share

  राइट शेयर क्या होते हैं? (What is Right Share) Right share वो शेयर होते हैं जो कंपनी अपने प्रेजेंट शेयरहोल्डर को जारी करती है। राइट शेयर म...