शेयर के प्रकार (Types of Shares)
शेयर मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं
1. इक्विटी शेयर :- इक्विटी शेयर को ऑर्डिनरी शेयर के नाम से भी जाना जाता है कंपनी साधारणतया इक्विटी शेयर जारी करती है यह शेयर स्टॉक मार्केट में ट्रेड के रूप में सक्रिय होता है
इक्विटी शेयर होल्डर को कंपनी के मीटिंग में वोट देने का अधिकार होता है इसके साथ इक्विटी शेयर होल्डर को डिविडेंड प्राप्त करने की का अधिकार रहता है। इक्विटी शेयर होल्डर को डिविडेंड, प्रेफरेंस शेयर होल्डर को डिविडेंड डिसटीब्यूट करने के बाद प्राप्त होता है
2. प्रेफरेंस शेयर (Preference Share)
प्रेफरेंस शेयर होल्डर इन शेयर होल्डर को इक्विटी शेयर शेयरधारकों से अपेक्षाकृत प्राथमिकता दी जाती है प्रेफरेंस शेरहोल्डर को मीटिंग में भाग लेने का अधिकार नहीं होता है.
प्रेफरेंस शेयर धारकों को डिविडेंड देने में प्राथमिकता दी जाती है। परन्तु इनको मिलने वाला लाभांश निश्चित रहता हैं। जब भी कंपनी बंद होती है तो प्रेफरेंस शेयर होल्डर्स को सबसे पहले भुगतान किया जाता है।
प्रेफरेंस शेयर को तीन भागों में बांटा जा सकता हैं –
(i) Cumulative Preference Share
इस प्रकार के शेयर होल्डर्स को कंपनी के नुकसान की स्थिति में डिविडेंड का भुगतान नहीं होने पर डिविडेंड का एरियर प्राप्त करने का अधिकार होता हैं।
(ii) Non-cumulative Preference Share
इस प्रकार के शेयर होल्डर्स को बस कंपनी के लाभ कमाने की स्थिति में ही डिविडेंड प्राप्त करने के का अधिकार होता हैं। इन्हें कोई भी arrear का अधिकार नहीं होता।
(iii) Convertible Preference Share
इस प्रकार के शेयर होल्डर्स के पास अधिकार होता है कि वे अपने परफेरेंस शेयर्स को इक्विटी शेयर में कन्वर्ट करा सकते हैं।
No comments:
Post a Comment